
Cruelty of step mother: खाना मांगने पर प्रेस से जलाया मुँह में कपडा ठूंस करती रही पिटाई। अलीगढ़ की एक महिला ने माँ सब्द को शर्मसार (Cruelty of step mother) कर दिया। घटना अलीगढ़ की है जहाँ एक बच्चे के द्वारा अपनी सौतेली माँ से खाना मांगने पर प्रेस से उसकी पीठ और चहेरे को बुरी तरह जला दिया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद से बच्चे को पंडित दीनदयाल उपाध्यय अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया इलाज के बाद उसको छुट्टी देदी गई।
सौतेली मां के खिलाफ क्वार्सी पुलिस मुख्यालय को सूचना दी गई। पीड़ित के पिता जाहिद क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में किराए के मकान में रहते हैं. बुलंदशहर के छतारी में रहने वाली जाहिद की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी।
जाहिद और उनकी पहली पत्नी से दो बच्चे थे जिनका नाम अरीब और उज्मा हैं। जाहिद ने बच्चों को पालने के लिए गाजियाबाद की तबस्सुम नाम की महिला से शादी की थी। उसके बाद उन्हें तबसामु और जाहिद को एक और बेटी हुई। जाहिद की पहली पत्नी के बच्चों से दूसरी पत्नी का वर्ताव ठीक नहीं था। वो शोतेली बेटी उजुमा को भी पीटती थी। जिसकी वजह से उज़ुमा अपनी मौसी के रहती है। मगर अरीब अपनी सौतेली माँ के साथ वह रहता था। आए दिन उसके मुंह में कपड़ा भर कर बेरहमी से मारती पीटती थी।
मंगलवार को अरीब ने अपनी शोतेली माँ से खाना माँगा लेकिन उसने मना कर दिया जिसके बाद अरीब पड़ोस में बुआ के घर खाना खाने चला गया। वापस आने के बाद गुस्से से तिलमिलाई तबस्सुम ने अरीब को बेरहमी से पिता और गरम प्रेस से उसके पीठ मुँह को जला दिया।
बच्चे की आवाज सुन कर पड़ोसी उसको अस्पताल ले गए। इलाज के बाद अरीब की छुट्टी कर दी गई अरीब के पिता जाहिद ने दूसरी पत्नी तबस्सुम के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Board Exams Cancellation: 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षा पर कल सुनवाई।
https://www.indiatimesnewstoday.com/cruelty-of-step-mother-on-asking-for-food-he-kept-beating-with-cloth-in-his-mouth-burnt-by-the-press/