दिल्ली उच्च न्यायालय: हाईकोर्ट ने राहुल-सोनिया-प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर व् कई अन्य नेताओं को भेजा नोटिस।

दिल्ली उच्च न्यायालय: हाईकोर्ट ने राहुल-सोनिया-प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर व् कई अन्य नेताओं को भेजा नोटिस।
दिल्ली उच्च न्यायालय: दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए साल 2020 में हुए दंगों के मामले में सुनवाई करते हुए कई बड़े नेताओं को नोटिस जारी कर उनका पक्ष रखने के लिए कहा है।

दिल्ली दंगा (फाइल फोटो)



दिल्ली दंगा (फाइल फोटो)



दिल्ली के डिप्टी सीएम और अन्य शामिल है

इन नेताओं में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दिल्ली के डिप्टी सीएम, और अन्य शामिल हैं। अदालत ने उन्हें एफआईआर के खिलाफ एक स्टैंड लेने का आदेश दिया और सभी से उनके खिलाफ कदम उठाने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया।


हेट स्पीच के लिए एफआईआर दर्ज


सिद्धार्थ मृदुल और अनूप कुमार मेंदीरत्ता की बेंच ने 2020 के दंगों में कार्रवाई की मांग करने वालों की गई थी उन्हेंं नोटिस भेजा है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर कपिल मिश्रा परवेश वर्मा अभय वर्मा पर शेख मुजतबा फारूक ने याचिका दायर की है की इनपर पर हेट स्पीच के लिए एफआईआर दर्ज की जाए।


कार्रवाई करने से पहले उन्हें एक मौका दिया जाए




लॉयर्स वॉयस द्वारा दायर एक अन्य याचिका में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका वाड्रा समेत दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आप नेता अमानतुल्लाह खान, एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान, महमूद प्राचा, हर्ष मंदर, मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल, स्वरा भास्कर, उमर खालिद, बीजी कोलसे व अन्य पर हेट स्पीच के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। कोर्ट ने सभी को नोटिस दिया है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने से पहले उन्हें एक मौका दिया जाए. अगर वे हमारे खिलाफ हैं तो हम उनकी बात सुने बिना कुछ नहीं कर सकते। अदालत ने याचिकाकर्ताओं के वकीलों को अपनी याचिका में कुछ राजनेताओं के नाम सूचीबद्ध करने का समय दिया है जिन पर अभद्र भाषा के साथ दंगा भड़काने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- कन्नौज: डंपर में घुसी बस 40 यात्री घायल, कई की हालत नाजुक

 
https://www.indiatimesnewstoday.com/delhi-high-court-high-court-sent-notice-to-rahul-sonia-priyanka-gandhi-anurag-thakur-and-many-other-leaders/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने