
इंडिया टाइम्स न्यूज़: रूस यूक्रेन जारी युद्ध में रूस अपनी ताकत झोंक रहा है। रूस और यूक्रेन की इस जंग ने इस जंग ने दुनिया के बाकि देशों को भी सावधान कर दिया है। देखा जाये तो कुछ देश है जो रूस के साथ खड़े हैं और कुछ देश यूक्रेन के साथ खड़े हैं।
अब ऐसे में ये जानना बेहद जरुरी है की कौनसा देश सैन्य ताकत में कौन से स्थान पर खड़ा है, और भारतीय सेना इसमें कौन से स्थान पर है इंडिया टाइम्स न्यूज़ को मिली जानकरी से ग्लोबल फायर पावर (GFP) ने एक लिस्ट जारी की है। जिसमें दुनिया सबसे शक्तिशाली देशों के नाम शामिल हैं। ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स एक रैंकिंग है जो किसी भी देश के सैन्य ताकत के विभ्भिन पहलुओं को ध्यान में रख कर उसे स्थान देती है। जिसमें रक्षा बजट आधुनिक हथियार और सैनिकों की संख्या शामिल होती है।
1.अमेरिका
इस लिस्ट में प्रथम स्थान पर अमेरिका है जो दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है, जिसके पास 14 लाख से भी ज्यादा सैन्य ताकत है। इसके साथ रिपोर्ट में बताया गया है की बीते साल 2020 में अमेरिका ने अपने सुरक्षा बजट पर 700 बिलियन डॉलर खर्च किये हैं

2. रूस
दुसरे स्थान पर वो देश है जो इस वक्त यूक्रेन पर अपनी ताकत का कहर वरपा रहा है यानि रूस। रूस का रक्षा बजट 46 अरब डॉलर का है। रूस के पास 8,50,000 सक्रिय सैनिक हैं। इसके साथ रूस के पास 772 लड़ाकू विमान और 4100 से अधिक विमान भी हैं।

3. चीन
ग्लोबल फायर पावर (GFP) की लिस्ट में चीन को तीसरा स्थान दिया गया है, चीन का रक्षा बजट लगभग 209 अरब डॉलर है। जिसके साथ साथ चीन के पास 20 लाख से अधिक सैन्य ताकत है दुनिया में एक मात्र चीन ऐसा देश है जिसमें सैनिकों से सबसे ज्यादा काम लिया जाता है।
4. भारत
अब बात करते हैं भारत की तो ग्लोबल फायर पावर (GFP) ने भारत को दुनिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में चौथे साथं पर रखा गया है। भारत के पास 14 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं। जिसमें भारत में सेना की तीनों अंगों के सैनिकों की संख्या शामिल है। इस लिस्ट में चीन भारत से भले ही ऊपर हो लेकिन कई मोर्चे ऐसे हैं जिसमें भारत चीन को पीछे छोड़ दिया है। आपको जानकर गर्व होगा की भारत के पास दूसरी सबसे बड़ी पैरा मिलिट्री है।

इस लिस्ट में जापान पांचवे नंबर पर है, साऊथ कोरिया 6, फ्रांस 7, यूनाइटेड किंगडम 8, और जिसमें पाकिस्तान को नौंवा स्थान मिला है। ब्राज़ील को दसवें स्थान पर रखा गया है
यह भी पढ़ें- दिल्ली उच्च न्यायालय: हाईकोर्ट ने राहुल-सोनिया-प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर व् कई अन्य नेताओं को भेजा नोटिस।
https://www.indiatimesnewstoday.com/india-times-news-india-russia-and-china-who-is-the-most-powerful-see-list/