मोदी आज बस्ती, देवरिया वाराणसी में रैली करेंगे

मोदी आज बस्ती, देवरिया वाराणसी में रैली करेंगे
Modi today in basti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 27 फरवरी को बस्ती (Basti), देवरिया (Deoria) और वाराणसी (Varanasi) में रहेंगे। बस्ती में वे बस्ती और संत कबीरनगर (Kabirnagar) जिले की 08 विधानसभाओं और देवरिया की 07 विधानसभाओं की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।


प्रत्याशियों को जिताने की अपील (Modi today in basti)




वहीं वाराणसी में वे सभी 08 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ स्तर के पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बस्ती रैली के साथ ही वे अंबेडकरनगर और देवरिया की रैली के साथ कुशीनगर की सभी की विधानसभाओं में वर्चुअल रैली करेंगे। 28 फरवरी को पीएम बलिया और महाराजगंज में रैली के माध्यम से प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

रैली की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री और रैली प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि रविवार को बस्ती के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान, हथियागढ़ में बस्ती हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती, महादेवा तथा संत कबीरनगर जिले की मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभाओं की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में अंबेडकरनगरकी अकबरपुर, कटेहरी, टांडा, आलापुर और जलालपुर विधानसभाओं में वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ेंगे।


सियासी हलचल




भाजपा के बहकावे में न आए युवा : न आएं युवा : चंद्र शेखर




राज्य मुख्यालय। भीम आर्मी के प्रमुख एवं गोरखपुर शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे चंद्र शेखर आजाद ने कू एप पर बेरोजगार युवाओं से भाजपा के बहकावे में न आने की अपील की है। वह शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के एक बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।


भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : ओवैसी






बस्ती/सिद्धार्थनगर। एएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव राम-श्याम की जोड़ी हैं। भाजपा ने पांच साल में कोई विकास कार्य नहीं किया न ही नौजवानों को नौकरी दी। भाजपा सरकार फेल है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के गुडंबा के जाहिरगांव में चिंगारी से लगी आग से 14 झोपड़ियां हुईं राख।
https://www.indiatimesnewstoday.com/modi-today-in-basti/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने