
Today Election News: तीसरे दौर का मतदान हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरया, कानपुर, देहात कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, में होगा। यूपी में सुबह 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान दर्ज किया। मैनपुर विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच बहस छिड़ गई. बहस इतनी छिड़ गई की बात मारपीट तक आ गई।
Today Election News सपा का आरोप है की भोगनीपुर में समाजवादी पार्टी की बटन दबाने पर निकल रही भाजपा की पर्ची
- समाजवादी पार्टी ने ने ट्विटर पर शिकायत की कि भोगनीपुर में समाजवादी पार्टी की बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकल रही है। कानपुर देहात की भोगनीपुर 208 के विधानसभा के बूथ संख्या 121 पर एसपी का बटन दबा कर निकली भाजपा की पर्ची। चुनाव आयोग मामले को संज्ञान में ले सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1495226798476767233?s=20&t=_tVaXu_DU3rGj_3pYR1I2Q
कानपुर में 44 ईवीएम बदली
कानपुर में 44 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें बदली गईं जबकि कानपुर जिले में सुबह 5.9 बजे तक 5.67 फीसदी मतदान हुआ। सभी 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले दो घंटे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को 44 बूथों में तब्दील कर दिया गया. जबकि 48 जगह वीवीपीएट भी बदलनी पड़ी हैं। बिल्हौर में छह, बिठूर में पांच, कल्याणपुर में 5.9, गोविन्द नगर में सात, सीसामऊ में तीन, आर्यनगर 5.5, किदवईनगर में आतग, कैंट में 5.5, महाराजपुर में छह और घाटमपुर में सात प्रतिशत मतदान हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर अभी भी लंबी कतारें लगी हुई हैं। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण है।
यह भी पड़ें- Haryana news: तीन माह के प्यार में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की सैनिक पति की हत्या।
https://www.indiatimesnewstoday.com/today-election-news-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%aa/