Bahubali 2 को नहीं छू पाई RRR चौथे दिन बाहुबली 2 के मुकाबले आधी रही कमाई।

Bahubali 2 को नहीं छू पाई RRR चौथे दिन बाहुबली 2 के मुकाबले आधी रही कमाई।
निर्देशक एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की नई फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR Collection) का सोमवार का कलेक्शन (Collection) राजामौली की पिछली फिल्म ‘बाहुबली’ (Bahubali) के पहले सोमवार के कलेक्शन के मुकाबले काफी कम रहा है। जूनियर एनटीआर और रामचरण की जोड़ी के सोमवार को हुए बॉक्स ऑफिस टेस्ट (Box office test) के नतीजे बहुत उत्साहित करने वाले तो नहीं रहे लेकिन, दोनों ने अपने प्रशंसकों का ज्यादा निराश भी नहीं किया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Worldwide RRR Collection) में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा रविवार को ही छू लिया था। करीब 550 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म ‘आरआरआर’ को सुपरहिट का दर्जा पाने के लिए लिए करीब 1100 करोड़ रुपये की कमाई कम से कम करनी होगी।

RRR Collection



RRR Collection

2 of 6

फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगू संस्करण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शुक्रवार के बाद से लगातार गिरा है और सोमवार को ये गिरकर 16 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। फिल्म की राजामौली की पिछली फिल्म ‘बाहुबली 2’ से लगातार तुलना हो रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वैसा प्रदर्शन कर नहीं पा रही है। तेलुगू संस्करण के साथ साथ फिल्म ‘आरआरआर’ के हिंदी संस्करण के कलेक्शन में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ का कलेक्शन भी अपने अब तक के सबसे कम पर आ गया। फिल्म का सोमवार का कलेक्शन इसकी रिलीज वाले शुक्रवार से पहली बार कम हुआ है।

आरआरआर

3 of 6

सोमवार को सिर्फ 45 करोड़


फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज के पहले तीन दिन अपनी उम्मीद के हिसाब से भले कम कारोबार किया हो लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में बनी रही उत्सुकता ने इसे पहले तीन दिन में पूरे देश में 300 करोड़ रुपये का और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में मदद की। फिल्म ‘आरआरआर’  ने शुक्रवार को पूरे देश में कुल 130 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें इसके तेलुगू संस्करण का हिस्सा 100.13 करोड़ रुपये, हिंदी का 20.07 करोड़ रुपये, तमिल का 6.5 करोड़ रुपये, मलयालम का 3.1 करोड़ रुपये और कन्नड़ संस्करण का हिस्सा सिर्फ 20 लाख रुपये रहा। रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ने करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

राम चरण - आरआरआर

4 of 6

सोमवार का लिटमस टेस्ट


फिल्म ‘आरआरआर’ की कमाई रिलीज के पहले दिन 50 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई और ये इसके मेकर्स के लिए चिंता का विषय़ हो सकती है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ने इस दिन सिर्फ 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें तेलुगू संस्करण की कमाई करीब 16 करोड़ रुपये और हिंदी संस्करण की कमाई करीब 15.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिलीज के पहले सोमवार के कलेक्शन के हिसाब से अगर फिल्म ‘आरआरआर’ की तुलना राजामौली की पिछली ‘बाहुबली’ से करें तो ‘बाहुबली 2’ ने उस दिन करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर

5 of 6

‘बाहुबली 2’ से कमजोर ‘आरआरआर’


फिल्म ‘बाहुबली’ के कलेक्शन के आगे राजामौली की फिल्म ‘आरआरआऱ’ पीछे छूट चुकी है। ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के पहले सोमवार को भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा था और रविवार के मुकाबले इसका कलेक्शन ज्यादा नीचे नहीं गिरा था। रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने कुल 80 करो़ड़ कमाए थे। फिल्म ने हिंदी में 40.25 करोड़ रुपये, तेलुगू में 27.75 करोड रुपये, तमिल में आठ करोड़ रुपये और मलयालम में चार करोड़ रुपये पहले सोमवार को कमाए।

द कश्मीर फाइल्स

6 of 6

‘द कश्मीर फाइल्स’ का कलेक्शन भी गिरा


शुक्रवार को 4.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर सिमटी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद इतवार को शुरुआती रुझानों के हिसाब से 8.50 करोड़ रुपये कमाए और लग रहा था कि इसका कलेक्शन फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। लेकिन, सोमवार को फिल्म का कलेक्शन इसकी रिलीज के दिन के बाद से सबसे कम करीब 2.25 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म की कुल कमाई अब करीब 229 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज के बाद सोमवार को उसका बॉक्स ऑफिस पर 18वां दिन रहा।

यह भी पढ़ें- India Times : अब कांस्टेबल नहीं चलाएंगे गाड़ी, ड्राइवरों की होगी भर्ती।

Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/bahubali-2-could-not-touch-rrr-earnings-on-the-fourth-day-compared-to-bahubali-2/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने