
Today Bengal News: इस वक़्त की ही नहीं बल्कि पिछले 24 घण्टों की सबसे बड़ी खबर है लेकिन उस खबर को दिखने के लिए न तो बड़ी बड़ी मिडिया सामने आ रही है और न ही नेता सामने आरहे हैं। क्यूंकि यह कोई ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं है और न ही यह मुद्दा पॉलिटिक्स से जुड़ा है जिसकी वजह से सभी नींद की गोली खा कर अपने बिलों में सो रहे हैं।

जिस खबर के बारे में हम बताने जा रहे हैं उसको आपको कमेंट बॉक्स में बताना है की क्या यह सबसे बड़ी खबर नहीं है पिछले 24 घण्टों की। पश्चिम बंगाल के बीरभूम की जहाँ पर नरसंहार हुआ है। आपको बता दें की बीरभूम में 5 महिलाओं और 2 बच्चों को उनके घरों में बंद कर के बाहर से ताला लगा कर जिन्दा जला कर मार दिया गया है।
जी हाँ आपकी भी रूह काँप गयी होगी यह खबर सुनकर सोचिए की क्या गुजरी होगी उन मासूमों पर और उन महिलाओं पर जिनके साथ यह क्रूरता की गयी है। आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं की क्या बीती होगी उन पर। लेकिन उससे से भी दुखद बात यह है की हमारे देश के नेता नींद की गोली खा खा कर अपने बिलों में सो रहे हैं। और न तो देश के नेताओं को संविधान खतरे में दिख रहा है और न ही देश की मिडिया को इसका दर्द दिख रहा है। ऐसी घटना के बाद भी हमारे देश में सन्नाटा छाया हुआ हुआ है।
आपको बताते चलें की नेताओं और मिडिया की चुप्पी का राज यह भी है की इस हत्या कांड में मरने वाले व् मारने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के हैं। अगर इसमें देश की मिडिया और नेताओं को हिन्दू मुश्लिम विवाद अगर मिल जाता तो यह खबर देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी खबर हो जाती अब तक लोकतंत्र भी खतरे में आ चुका होता और संविधान भी खतरे में आ चुका होता।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें की पूरा मामला बीरभूम जिले मने रामपुर हाठ में टीएमसी (TMC) के नेता की हत्या से शुरू हुआ। आरोप ये है की 21 मार्च की शाम को टीएमसी के एक नेता भादू सेख जब अपने घर की तरफ जा रहे थे तो उनपर मोटरसाइकल से आए कुछ लोगों ने उन पर बम से हमला कर दिया और इस हमले में उनकी मृत्यु हो गयी। भादू सेख वहां की ग्राम पंचायत में उप प्रधान थे। और इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया। जिसके बाद टीएमसी के उग्र समर्थकों ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने 12 घरों में आग लगा दी।
यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने जायेंगे।
https://www.indiatimesnewstoday.com/today-bengal-news/