
अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर रोजाना मीडिया के सामने पोज देने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अब स्टार किड्स पर निशाना साध लिया है। बिग बॉस ओटीटी स्टार ने सेलिब्रिटी ज्वेलरी डिजाइनर और सुजैन खान की बहन फराह खान अली के एक कॉमेंट के बाद ही स्टार किड्स के फैशन सेंस पर उंगली उठाई है। पैपराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो शेयर किया गया था।
इस वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बॉडीगार्ड के साथ बहस करती हुई नजर आई थी। फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर तंज कसने की कोशिश की। इसके बाद तो उर्फी जावेद ने बारी-बारी से लंबे-चौड़े पोस्ट शेयर करके फराह की जमकर क्लास भी लगा दी है। उर्फी जावेद ने फराह से पूछा है कि वह कभी स्टार किड्स के कपड़ों पर ऐसी बातें क्यों नहीं लिखती हैं?
फराह खान अली का कॉमेंट
फराह खान अली ने कॉमेंट में लिखा है, 'माफ करिएगा लेकिन इस लड़की को आपत्तिजनक कपड़ें पहनने के लिए फटकार लगानी चाहिए। लोग उसका मजाक उड़ाते हैं और उसे लगता है कि लोगों को उसका ड्रेसिंग सेंस पसंद आता है। काश की कोई उसे सच बता पाता।' फरान खान अली के इस कॉमेंट को पढ़ने के लिए उर्फी जावेद खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई और इंस्टाग्राम पर उनकी क्लास भी लगा दी।

उर्फी जावेद ने जवाब में क्या कहा?
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा सा नोट शेयर किया है। इस पर लिखा है, 'फराह खान अली मैम टेस्टफुल ड्रेसिंग क्या होता है। प्लीज इसका मतलब बताइए। मुझे पता है कि आप लोगों को मेरा ड्रेसिंग स्टाइल नहीं पसंद है। मैं किसी बबल में नहीं जी रही हीं लेकिन मुझे लोगों की राय की भी परवाह नहीं होती है। आपने डिजाइनर टैग वाली ड्रेस पहन ली तो वह टेस्टफुल हो गई? आपके रिश्तेदारों ने ही ऐसी फिल्में बनाई हैं जिसमें औरतों को छोटे-छोटे कपड़े पहनाए गए हैं। वाकई में यह काफी टेस्टफुल होता है और आइटम सॉन्ग के लिए किसी औरत के शरीर को सेक्सुअलाइज करना यह टेस्टफुल है आपके लिए?'

स्टार किड्स पर भी उर्फी ने साधा निशाना
उर्फी जावेद यहीं पर नहीं रुकी बल्कि एक और पोस्ट में उन्होंने स्टारकिड्स पर भी निशाना साधा है। उर्फी ने लिखा है, 'आपका कहना है कि मेरी ड्रेसिंग सेंस लोगों को पसंद नहीं है तो मैं उसे बदल लूं...वाह।' लोग आपके परिवार के बारे में भी बहुत कुछ कहते हैं। क्या आपके परिवार ने उनकी सुनी और खुद को बदला? स्टार किड्स अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल होते हैं, आपने उनसे उनका स्टाइल बदलने के लिए कहा?
कल को लोग आपके बच्चों से कहेंगे कि उन्हें उनकी शक्ल नहीं पसंद है तो क्या वह उसे भी बदलवा लेंगे? क्या लॉजिक है। आप अपनी लड़कियों को यही सब सिखाती हैं? लोग तुम्हें पसंद नहीं करते हैं, प्लीज खुद को बदलो। मैंने सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ आप जैसी औरत से सुनने को मिलेगा। मैंने आपको पब्लिकली कभी भी स्टार किड्स को ऐसी सलाह देते हुए नहीं देखा।

बॉडीगार्ड से क्यों हुई थी उर्फी की बहस?
हाल ही में उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक बॉडीगार्ड से भिड़ती हुई नजर आई थी। सामने आए इस वीडियो में उर्फी मीडिया फोटोग्राफर को तस्वीरों के लिए पोज दे ही रही थी कि एक बॉडीगार्ड ने उन्हें वहां से हटने के लिए कह दिया था। इतने पर उर्फी जावेद का गुस्सा ही फूट पड़ा।
यह भी पढ़ें- सपा में फूट के आसार दिख रहे हैं, शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने सीएम योगी (CM Yogi) से की आधे घंटे मुलाकात।
Source link
https://www.indiatimesnewstoday.com/urfi-javed-pointed-fingers-at-star-kids-fashion-sense-after-a-comment/