Deoria: 2 दिनों से लापता कशोरी का शव नदी उतराता मिला, प्रेमी को पूछ तच्च के लिए ले गयी पुलिस।

Deoria: 2 दिनों से लापता कशोरी का शव नदी उतराता मिला, प्रेमी को पूछ तच्च के लिए ले गयी पुलिस।
Deoria: देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चौकी अंतर्गत गढ़वा खास निवासी मुन्ना अंसारी की पुत्री नसरीन (17) का शव बुधवार की सुबह गांव के निकट गंडक नदी में उतराता मिला। मल्लाहों और नाविकों ने जुट कर शव को बाहर निकाला। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी




Deoria: मुन्ना अंसारी की पुत्री का गांव के ही किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को घर के सदस्य चौथारी में बाहर गए थे। मौका पाकर किशोरी घर से निकल गई। घर के सदस्य जब आए तो किशोरी को खोजने लगे। नदी किनारे भी गए थे, लेकिन नहीं मिली। बुधवार की सुबह नाविकों और मल्लाहों नदी में शव उतराता देख शोर मचाया तो स्थानीय लोग जुट गए।




तभी किसी ने लापता किशोरी के परिजनों को भी बताया। किशोरी के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं 112 नंबर की पुलिस मृत किशोरी के साथी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थानाध्यक्ष बरजोर सिंह ने बताया, जांच की जा रही है। आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।




 


खबरें और भी हैं...

अपनी चलती फिरती लाइफ को ब्रेक दीजिये और जाइए भारत की इन जगहों पर जो जन्नत का एहसास देती हैं।

Source link
https://www.indiatimesnewstoday.com/deoria-the-dead-body-of-kasori-who-was-missing-for-2-days-was-found-in-the-river-the-police-took-the-lover-for-questioning/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने