Mahoba: में कमिश्नर के काफिले में जा रहे सरकारी वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत।

Mahoba: में कमिश्नर के काफिले में जा रहे सरकारी वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत।

Mahoba News: महोबा में कमिश्नर के काफिले में जा रहे सरकारी वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी मौसी की हालत बेहद नाजुक है। दोनों को एडीएम और एसडीएम (SDM) जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। जहां युवक को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही। घटना को लेकर परिवार के लोगों का आरोप है कि एडीएम नमामि गंगे के वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है।



Mahoba News: बाइक पर बैठी महिला भी हुई घायल


यह हादसा महोबा के पवा तिराहे के पास का है। बताया जाता है कि कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह निरीक्षण के लिए महोबा जनपद के कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक गांव जा रहे थे। जिसमें जनपद के आला अधिकारियों के वाहनों का काफिला भी चल रहा था। तभी पवा तिराहे पर एक महिला को बैठाए बाइक सवार सरकारी वाहन की चपेट में आ गया। इस सड़क हादसे में बाइक सवार महिला पुरुष दोनों घायल हो गए। जिन्हें एसडीएम के वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।



एडीएम बोले- सड़क किनारे जख्मी पड़ा था युवक




कमिश्नर के काफिले में जा रहे सरकारी वाहन से युवक की मौत की सूचना पर एडीएम रामसुरेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पाते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे हैं। मृतक का परिजन परशुराम बताता है कि मृतक युवक का नाम जितेंद्र अहिरवार है। जो मध्य प्रदेश के महाराजपुर के खंदिया मुहाल का रहने वाला है। जो अपनी मौसी कुसुम को बाइक से मैं बैठा कर सूपा अपनी ससुराल पत्नी को लेने जा रहा था। तभी पवा तिराहे पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।




परिजनों का आरोप है कि कमिश्नर के काफिले में चल रहे एडीएम नमामि गंगे की कार से टक्कर लगने के कारण यह हादसा हुआ है। जिला अस्पताल में एडीएम और एसडीएम जितेंद्र कुमार मौके पर मौजूद है। वही घायल महिला का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार बताते हैं कि कमिश्नर के काफिले में जाते समय सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है।




 


यह भी पढ़ें- सीक्रेट Trick: अब एक Sim Card से दो फ़ोन नंबर चला पाएंगे, देखे पूरा प्रोसेस।

Source link
https://www.indiatimesnewstoday.com/traumatic-death-of-a-young-man-due-to-a-collision-with-a-government-vehicle-going-to-the-commissioners-convoy-in-mahoba/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने