The Kashmir Files फिल्म के बाद अब Jammu Kashmir Police के ट्विटर हैंडल का एक वीडियो चर्चा में।

The Kashmir Files फिल्म के बाद अब Jammu Kashmir Police के ट्विटर हैंडल का एक वीडियो चर्चा में।
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद अब जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) के ट्विटर हैंडल का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो क्लिप के साथ टाइटल है, अनकही कश्मीर फाइल्स। इसके साथ कश्मीर में शहीद हुए मुस्लिम पुलिस अफसर की कहानी बताई गई है। बताया गया है कि आतंकवादियों ने कैसे पुलिस अफसर के घर में घुसकर मार दिया था। विवेक अग्निहोत्री ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ में लिखा है कि उन्हें खुशी है जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने ये कैंपेन शुरू किया। इस वीडियो को कई लोग शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में रोते-बिलखते कश्मीरी दिख रहे हैं।

आतंकियों ने घर में घुसकर मारा


अनुपम खेर स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद 32 साल पुराने कई मामले सामने आ रहे हैं। कई लोग पुरानी घटनाओं के वीडियोज फोटो शेयर कर चुके हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी एक क्लिप शेयर की है। इस क्लिप की शुरुआत होती है, अनकही कश्मीर फाइल्स टाइटल से। इसके बाद कुछ महिलाएं छाती पीटती दिखती हैं। आतंकी SPO अश्फाक अहमद के घर में घुस गए। उन्हें और उनके भाई उमर जान का मार डाला।  शांतिप्रिय कश्मीरियों की लगातार बर्बर हत्याएं होती रहीं। टारगेट करके की गई इन हत्याओं में कश्मीर ने 20 हजार जिंदगियां गंवाईं। ये वक्त है बोलने का, अब चुप नहीं बैठेंगे। हम माफ नहीं करेंगे। हम कश्मीर हैं, हम देखेंगे।

विवेक बोले- कश्मीरी हिंदुओं का था नरसंहार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के इस वीडियो को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के हाथ मारे गए अपने अफसरों के लिए द कश्मीर फाइल्स से प्रेरित कैंपेन शुरू किया। आतंक के हर पीड़ित के साथ मेरी दुआएं हैं। इस क्लिप को फिल्ममेकर ऑनिर ने भी शेयर किया है। साथ में लिखा है, सम्मान, प्यार और आभार उन हजारों कश्मीरी शहीदों का जिन्होंने देश के लिए जान दे दी। इस पर विवेक ने लिखा है, यह कश्मीरी हिंदुओं का नरसंहार था। इसके साथ में मारे गए ज्यादातर कश्मीरी मुस्लिम या तो जम्मू-कश्मीर पुलिस थे या फिर इंडियन गर्वनमेंट के लिए काम कर रहे थे।

https://twitter.com/vivekagnihotri/status/1509425642370076676?ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़े- UP में वापस सत्ता में आई Yogi सरकार का असर अपराधियों में साफ दिख रहा।

Source link
https://www.indiatimesnewstoday.com/after-the-film-the-kashmir-files-now-a-video-of-the-twitter-handle-of-jammu-kashmir-police-is-in-discussion/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने