तेलंगाना : पुरानी ईमारत ढहने से 4 लोगों की मौत पर ही मौत हो गयी जिसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ हैं

Photo - ANIजागरण न्यूज़ से मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के यादाद्री-भोंगिर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की इलाके की एक पुरानी इमारत की छत अचानक गिर गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक चार लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। एक व्यक्ति जिसका इलाज जारी है जो की गंभीर रूप से घायल हुआ है।भोंगिर के उप पुलिस आयुक्त ने दुर्घटना के बारे में बताया कि घटना के वक्त चार लोग इमारत के नीचे खड़े थे. तभी अचानक इमारत की छत का एक हिस्सा गिर गया। नतीजतन, वहां खड़े चार लोग इलाके में मलबे के नीचे दब गए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान इमारत के मालिक, एक किराएदार और दो कर्मचारियों के रूप में हुई है।राजभवन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'राज्यपाल को हादसे की सूचना मिलने पर खेद है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और सिफारिश की कि जिला अधिकारी बचाव अभियान में तेजी लाएं और घायलों को हर संभव इलाज भी मुहैया कराएं.घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बहार निकला. इसके बाद हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाया गया।यह भी पढ़ें-  देश को मिला बिना जाति और धर्म वाला पहला नागरिकSource
https://www.indiatimesnewstoday.com/hindi/telangana-four-people-died-in-the-old-building-collapse-in-which-one-person-was-also-injured/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने