शिवपाल यादव ने पहली बार मुलायम सिंह को घेरा, मोदी को लेकर कही ये बात

सीतापुर (Sitapur) जेल में बंद सपा नेता आजम खां (Azam Khan) से मुलाकात के बाद शुक्रवार को शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने सपा पर हमला बोला। कहा कि मुलायम सिंह (Mulayam Singh) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चाहते तो आजम जेल से बाहर होते। उन्होंने इस मामले में सीएम योगी (CM Yogi) से मुलाकात करने की बात कही। आजम-शिवपाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।ऐसा पहली बार हुआ है जब शिवपाल ने मुलायम पर निशाना साधा है। शिवपाल ने यह भी कहा कि यदि सपा गंभीर होती तो परिणाम कुछ और होते। नेताजी ने कुछ नहीं किया। लोकसभा में भी मामला नहीं उठाया। उनके नेतृत्व में पार्टी इस मामले पर धरना कर सकती थी। पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी, मुलायम सिंह का सम्मान करते हैं। यदि आजम के लिए धरना-प्रदर्शन करते तो प्रधानमंत्री इस मामले का संज्ञान जरूर लेते। छोटे-छोटे मुकदमों में आजम को जेल के पीछे भेजा गया है। सिर्फ एक केस में रिहाई होना बाकी है।इसके बाद भी सपा उनकी रिहाई पर ध्यान नहीं दे रही है। हम तो पहले से ही आजम के साथ हैं। अपने राजनीतिक भविष्य के सवाल पर कहा कि समय आने पर खुलासा करेंगे। शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujalaशिवपाल के इस सियासी कदम के बाद माना जा रहा है कि उनका रुख अब स्पष्ट होता जा रहा है। सपा के साथ उनकी बात ज्यादा दिन तक बनने वाली नहीं है। Shivpal Singh Yadav - फोटो : अमर उजालाआगे क्या होगा, यह तो समय बताएगा
आजम खान के पार्टी छोडे़ जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पहले उनको जेल से बाहर आने दें। यह तो समय ही बताएगा कि आजम खान नई पार्टी बनाते हैं या फिर सपा के साथ रहते हैं। फिलहाल तो अभी उनकी प्राथमिकता यह है कि कैसे आजम खान को रिहा किया जाए।शिवपाल पहुंचे तो नहाने गये थे आजम
गुरुवार सुबह करीब 9.45 पर शिवपाल यादव कारागार के भीतर पहुंचे तो पता चला कि आजम खान स्नान करने गये हैं। करीब 35 मिनट तक शिवपाल यादव जेल के अंदर ऑफिस में बैठे रहे। इसके बाद करीब 31 मिनट तक उन्होंने आजम से आमने-सामने बैठ कर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का स्वागत किया। कई मुद्दों पर बात होने के बाद शिवपाल यादव फिर जेल कार्यालय में आकर बैठ गये। सीतापुर जेल पहुचे शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजालयह भी पढ़ें-  ऐश्वर्या राय कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए31 मिनट तक मुलाकात
अमर उजाला से मिली जानकारी के मुताबिक  शिवपाल यादव शुक्रवार को जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने आए थे। दोनों लोगों की मुलाकात कराई गई है। दोनों नेताओं की जेल में 31 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद करीब 40 मिनट तक शिवपाल यादव ने जेल प्रशासन से यहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। करीब सुबह 11.30 बजे वह कारागार से रवाना हो गये थे।
https://www.indiatimesnewstoday.com/latest-update/uttar-pradesh/shivpal-yadav-surrounded-mulayam-singh-for-the-first-time-said-this-about-modi-27149/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने