Coronavirus in India: एक बार फिर डराने लगा कोरोना पिछले 24 घंटों में पकड़ी रफ़्तार, देखें एक्टिव केस

Coronavirus in India: एक बार फिर डराने लगा कोरोना पिछले 24 घंटों में पकड़ी रफ़्तार, देखें एक्टिव केस

Coronavirus in India: एक बार फिर डराने लगा कोरोना पिछले 24 घंटों में पकड़ी रफ़्तार, देश में एक बार फिर कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों कोरोना वायरस के 7240 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को देश में 5233 नए मरीज सामने आए थे। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 3741 नए संक्रमित मिले थे। इससे साबित होता है कि संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। 



देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। बुधवार को 94 दिन बाद देश में नए संक्रमितों की संख्या 5000 के पार पहुंची थी। महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में कोविड केस फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 3641 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब सक्रिय केस 32,498 हो गए हैं। अपडेट आंकड़ों के मुताबिक आठ और लोगों की महामारी से मौत हुई है। इसे मिलाकर अब तक कुल 5,24,723 मौतें हो चुकी हैं।


जून में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार 


कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ा दी है। कोरोना के आंकड़ों को देखें तो इस महीने की शुरुआत से ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। एक जून से सात जून तक हर दिन चार हजार के आसपास मामले दर्ज किए गए। जबकि, चालू सप्ताह के शुरुआती दिनों से 5000 से ज्यादा मामले सामने आने लगे।

पिछले 9 दिनों में कोरोना की रफ्तार यूं बढ़ी


तारीख    नए केस



1 जून     2745


2 जून     3712


3 जून     4041


4 जून     3962


5 जून     4270


6 जून     4518


7 जून     3741


8 जून     5233


9 जून     7240हिमाचल से केरल तक 28 जिले रेड जोन में 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वे चार जिले भी शामिल हैं, जहां साप्ताहिक संक्रमण पांच फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किया गया। राज्यों के साथ बुधवार को बैठक में मंत्रालय ने प्रभावित राज्यों से जमीनी स्तर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

अरुणाचल में संक्रमण 21 फीसदी बढ़ा


अरुणाचल प्रदेश सहित सात राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में यह बढ़ोतरी देश में सर्वाधिक 21.43 फीसदी तक दर्ज की गई। देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

मास्क पहनने से इनकार पर विमान से उतार दें : डीजीसीए


उधर, डीजीसीए ने कहा कि यदि कोई यात्री विमान के अंदर चेतावनी के बावजूद मास्क पहनने से इनकार करता है तो उसे विमान के रवाना होने से पहले एयरलाइंस विमान से उतार सकती हैं। विमानन नियामक डीजीसीए ने महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न एयरलाइंस को यह सख्त एडवाइजरी दी है।

यह भी पढ़ें-  सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: जनवरी में रची जा चुकी थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश


Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/corona/coronavirus-in-india-once-again-the-corona-started-to-scare-the-speed-caught-in-the-last-24-hours-see-the-active-case-29580/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने