Ram Mandir Donation collection : राम मंदिर को मिले 5400 करोड़ में 15000 चेक बाउंस

Ram Mandir Donation collection : राम मंदिर को मिले 5400 करोड़ में 15000 चेक बाउंस
Ram Mandir Donation collection : यूपी के अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram Temple) का निर्माण चल रहा है. ऐसे में रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालु न सिर्फ अपने आराध्य भगवान श्री राम के दर्शन कर रहे हैं बल्कि मंदिर निर्माण के लिए दान देने में भी वह अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का दावा है कि अब तक लगभग 5400 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. इसमें से निधि समर्पण अभियान के तहत सिर्फ तीन महीने में 3500 करोड़ रुपये ट्रस्‍ट को मिले हैं. हालांकि इस अभियान के दौरान मिले 15000 चेक बाउंस भी हुए हैं, जिसकी रकम लगभग 22 करोड़ रुपये है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि एक साल पहले ट्रस्ट का निधि समर्पण अभियान चला था, जिसकी अवधि जनवरी से लेकर मार्च तक थी. इस दौरान लोग मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से धनराशि देते थे. उन्‍होंने कहा कि अभी तक मंदिर निर्माण में लगभग 5400 करोड़ रुपये ट्रस्ट को मिल चुके हैं, जिसमें लगभग 3500 करोड़ रुपये अकेले निधि समर्पण अभियान के दौरान आए हैं. प्रकाश गुप्ता ने बताया कि निधि समर्पण अभियान देशभर में तीन महीने चला था.


22 करोड़ रुपये के 15000 चेक बाउंस Ram Mandir Donation collection




श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक, निधि समर्पण अभियान में लगभग 15000 चेक ऐसे हैं जो तकनीकी खामियों की वजह से क्लीयर नहीं हुए. इसकी कुल रकम करीब 22 करोड़ रुपये है. प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बैंक में टेक्निकल कमियों की वजह से चेक बाउंस हुए हैं. हालांकि जिन लोगों के चेक बाउंस हुए हैं, वह ट्रस्ट के लोगों से संपर्क कर पुनः स्वेच्छा से धनराशि दे रहे हैं.

इसके साथ गुप्ता ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से पिछले वर्ष जनवरी से लेकर मार्च तक देशव्यापी निधि समर्पण अभियान चलाया गया था. हालांकि उससे पहले भी लोग मंदिर निर्माण के लिए पैसे देते थे, लेकिन निधि समर्पण अभियान के साथ इसमें तेजी देखने को मिली. अब तक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगभग 5400 करोड़ों रुपये मिल चुके हैं. इसके अलावा दान करने वालों का सिलसिला अभी जारी है. वहीं, ट्रस्ट की ओर से निधि समर्पण के लिए दस, सौ व एक हजार के कूपन छपवाए गये थे. इससे राशि करीब 2253.97 करोड़ मिले हैं.

यह भी पढ़ें-  Agneepath Scheme: क्या है अग्निपथ योजना, क्यों हो रहा है है घमासान आखिर क्यों भड़के युवा




Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/times-of-india-hindi/ram-mandir-donation-collection-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-5400-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने