Uttarakhand Bus Accident: उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर 28 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी 25 यात्रियों की मौत।

Uttarakhand Bus Accident: उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर 28 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी 25 यात्रियों की मौत।

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में यमुनोत्री नेशनल हाईवे (Yamunotri National Highway) पर 28 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। उत्तराखंड कंट्रोल रूम (Uttarakhand Control Room) के मुताबिक इस हादसे में 25 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाकी घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि बस करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी है। बस हादसे में सभी मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री ने 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है।




 

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से सभी हताहत (Uttarakhand Bus Accident)




उत्तराखंड में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बड़े बस हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव के लिए SDRF की टीम लगाई गई है। बस यमुनोत्री की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर डामटा और नौगांव के बीच रिखाऊ खड्ड के पास खाई में गिर गई। चश्मदीदों के मुताबिक अधिकांश यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी हताहत मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान 

 

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हुए बस हादसे में 22 लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट में लिखा है, "उत्तराखंड में दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।"

अमित शाह और गृह मंत्री ने जताया दुख

 

 

उत्तराकाशी में डामटा के पास हुए भीषण बस हादसे में मारे गए लोगों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री ने दुख जताया है। अमित शाह ने ट्वीट किया, "उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुःखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। NDRF भी शीघ्र वहां पहुंच रही है।

 

 

वहीं इस बस दुर्घटना में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। शिवराज ने लिखा, "उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

अगले ट्वीट में शिवराज ने बताया कि मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

डामटा के पास खाई में गिरी बस

उत्तराकाशी में डामटा से नौगांव के बीच रिखाऊं खड्ड के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत में बताया कि वो अभी घटना स्थल पर हैं पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। बस यमनोत्री की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर डामटा और नौगांव के बीच रिखाऊं खड्ड के पास करीब 500 मीटर खाई में गिर गई। रावत ने बताया कि बस में करीब 30 लोग सवार थे जिसमें अधिकतर लोगों की स्थिति गंभीर दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें-  आजमगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र यादव उपचुनाव चुनाव लड़ेंगे।

Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/hindi-news/uttarakhand-bus-accident-a-bus-carrying-28-passengers-fell-into-a-deep-gorge-on-yamunotri-national-highway-in-uttarkashi-killing-25/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने