फरीदाबाद की खबर, लव मैरिज के बाद आखिर युवती ने प्रोटेक्शन हाउस सुरक्षा में क्यों लगा ली फांसी

फरीदाबाद की खबर, लव मैरिज के बाद आखिर युवती ने प्रोटेक्शन हाउस सुरक्षा में क्यों लगा ली फांसी
फरीदाबाद की खबर: फरीदाबाद पुलिस पर बड़े सवाल आज उठाये जा रहे हैं। आखिर क्यों आज फरीदाबाद पुलिस चर्चा का विषय बनी हुई है। तो आपको बता दें की फरीदाबाद के पुलिस प्रोटेक्शन हाउस में एक युवती का शव लटका मिला है। जानकारी है की लड़की की लव मैरिज के बाद फरीदाबाद प्रोटेक्शन हाउस में रखा था।


इंडिया टाइम्स न्यूज़ को मिली जानकारी


इंडिया टाइम्स न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों का कहना है की हीरापुर गांव की रहने वाली 21 वर्षीय गायत्री पलवल के सरस्वती महिला कॉलेज पढ़ती थी कॉलेज गयी गायत्री जब वापस नहीं आयी तो परिजनों ने थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई जहाँ से पता चला की गायत्री ने लव मैरिज कर ली है और उसे पुलिस के प्रोटेक्शन हाउस में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें-  आज की ताजा खबर 2021, शिक्षा भर्ती घोटाला, अर्पिता ने 10 साल पहले खरीदा था फार्म हाउस

गायत्री ने कल ही प्रेमी संग ने लव मैरिज की थी जिसमें अदालत के आदेश के बाद युवती को पुलिस लाइन के प्रोटेशन हाउस में रखा गया था जहाँ पर उसका शव फांसी पर लटका मिला खबर के बाद हड़कंप मंच गया है और लगातार फरीदाबाद पुलिस की सुरक्षा की चूक पर ऊँगली उठाई जा रही है।


फरीदाबाद की खबर, बेटी से मिलने के लिए कहा तो पुलिस शनिवार को सुबह मिलने की बात कही




परिजनों का आरोप है की परिजनों के आने से पहले ही उनकी बेटी को फांसी से क्यों उतर लिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है जब हमने बेटी से मिलने के लिए कहा तो पुलिस शनिवार को सुबह मिलने की बात कही थी। परिजनों के सवालों से घिरी पुलिस कोई भी सफाई देने से अभी कतरा रही है। और परिजनों का आरोप है की पुलिस की मिली भगत से बेटी की हत्या कर दिनेश जिससे गायत्री ने कथित तौर पर विवाह किया था उससे गायब कर दिया है।

पुलिस अभी कोई भी सफाई देने से पीछे हट रही है। पूरी घटना की जाँच जारी है।
https://www.indiatimesnewstoday.com/latest-update/uttar-pradesh/news-of-faridabad-after-love-marriage-why-did-the-girl-hang-herself-in-the-protection-house-security/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने