
Udaipur Murder Case: नूपुर शर्मा के शमर्थक उदयपुर के निवासी कन्हैया लाल की गाला रेट कर हत्या कर (Udaipur Murder Case) दी गयी जिसकी खबर आप लोगों ने देखी ही होगी लेकिन हाल ही में खुलासा हुआ हुआ है की उदयपुर निवासी कन्हैया लाल टेलर की हत्या करने वाले गौस का कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से भी था। गौस जिन आतंकियों के संपर्क में था उनका नाम आतंकी सलमान हैदर और अबू इब्राहिम है जिनके संपर्क में गौस था। जानकरी के मुताबिक गौस मोहम्मद ने ही रियाज अंसारी को ब्रेनवॉश कर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
हाल ही में मिली जानकरी के मुताबिक गौस राजस्थान के कई जिलों में लोगों को भड़काकर कट्टरपंथी बना रहा था। एनआईए की टीम ने प्राथमिकी जांच के बाद दावा किया है कि हत्या में किसी आकंवादी संगठन का हाथ नहीं है। वहीँ रिपोर्ट्स की माने तो एनआईए के अधिकारी कुछ भी साफ़ तौर पर कहने को इंकार कर रहे हैं। अधिकारीयों ने बताया है की अभी जाँच जारी है जो की जाँच का शुरुआती दौर है। जाँच में अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। और आरोपियों से जुड़े ठिकानो पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं। एटीएस के अधिकारियों ने बताया है की आरोपियों के पास से मोबाइल फ़ोन और कुछ इलेक्ट्रिक डिवाइस भी जप्त किये हैं जिनकी जाँच अभी जारी है रिपोर्ट आने पर उन चीजों के बारे में साफ तौर पर पता चल पाएगा।
जानकरी में यह भी सामने आया है की आतंकियों की अलसूफा से भी जुड़े होने की बात सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक यह संगठन रिमोट स्लीपर सेल के तौर पर काम करता है। दोनों आतंकी रियाज और गौस धर्म के नाम पर बेरोजगार युवाओं को उकसा रहे थे वही मिली जानकरी के मुताबिक दोनों उदयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, राजसमंद, टोंक, बूंदी, बांसवाड़ा और जोधपुर में बेरोजगार युवाओं का ब्रेनवॉश कर आईएसआईएस के स्लीपर सेल से जोड़ रहे थे।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis: शिंदे गुट के समर्थक 34 विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना
Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/crime-2/udaipur-murder-case-kanhaiyas-killer-ghaus-had-contact-with-three-terrorists-sitting-in-pakistan/