Gujrat News: कांग्रेस विधायक के दामाद की बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, छह लोगों की मौके पर मौत

Gujrat News: कांग्रेस विधायक के दामाद की बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, छह लोगों की मौके पर मौत
Gujrat News: गुजरात में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें आरोपी कांग्रेस विधायक का दामाद बताया जा रहा है। हादसे में चार लोग जो की ऑटो में सवार थे व् दो अन्य जो बाइक पर सवार थे। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इंडिया टाइम्स न्यूज़ को जानकारी मिली है की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया जाँच जारी है।


Gujrat News: मृतकों में तीन एक ही परिवार के




गुजरात के आणंद जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सोजित्रा तहसील के डाली गांव के पास कार, ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, मृतकों में तीन एक ही परिवार के थे। पुलिस ने बताया, ऑटो में सवार चार लोगों और बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हुई है। वहीं कार चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-  Jammu kashmir: जम्मू संभाग के परगल में उरी हमले जैसी साजिश को सुरक्षाबलों ने किया विफल, दो आतंकी ढेर, तीन जवान शहीद


हादसा गुरुवार शाम सात बजे के करीब हुआ


जानकारी के मुताबिक, मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया, यह हादसा गुरुवार शाम सात बजे के करीब हुआ। उन्होंने बताया, कार चालक की पहचान कांग्रेस विधायक के दामाद केतन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/gujrat/gujrat-news-uncontrollable-car-of-congress-mlas-son-in-law-rams-into-auto-six-people-died-on-the-spot-29977/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने