Terrorist Arrest: सहारनपुर से दबोचा गया आतंकी आखिर क्यों नूपुर शर्मा की हत्या करने की फ़िराक में था

Terrorist Arrest: सहारनपुर से दबोचा गया आतंकी आखिर क्यों नूपुर शर्मा की हत्या करने की फ़िराक में था

Terrorist Arrest: देश हर वक़्त खतरे में रहता हैं वही हफ्ते भर में अभी तक दो आतंकी पड़के ही गए थे जिसमें एक और आतंकी एटीएस की तरफ से दबोचा गया है। एटीएस की इतनी बड़ी कार्यवाही के बाद आतंकी ने पाकिस्तान से अपना कनेक्शन बताया है। आतंकी से पूंछताछ में उसने बताया है की उसे पाकिस्तानी आतंकी संगठन की तरफ से नूपुर शर्मा को मारने का टास्क दिए गया था। और वह नूपुर शर्मा को मारने की फ़िराक में था।



एक मोबाइल व दो सिम कार्ड और कई प्रकार की आईडी बरामद


उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। बताया गया आतंकी मोहम्मद नदीम जैश-ए-महुम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान, पाकिस्तान के आतंकियों से सीधे संपर्क में था। एटीएस की टीम ने मोहम्मद नदीम के पास से एक मोबाइल व दो सिम कार्ड और कई प्रकार की आईडी बरामद की है। इसके अलावा बम बनाने से संबंधित सामान भी बरामद किया है।


नुपुर शर्मा की हत्या करने का टास्क



वहीं पकड़े गए आतंकी से एटीएस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। मोहम्मद नदीम के द्वारा स्वीकार किया गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन के आतंकियों ने उसको नुपुर शर्मा की हत्या करने का टास्क भी दिया था।



मोहम्मद नदीम ने पूछताछ में बताया कि उसे अफगानिस्तान व पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान के आतंकवादी स्पेशल ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे। जिसके लिए वह वीजा लेकर पाकिस्तान जाने वाला था। उसने यह भी बताया कि वह जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी ट्रेनिंग लेता और साथ ही मिस्त्र देश के माध्यम से सीरिया एवं अफगानिस्तान जाने की भी योजना बना रहा था। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ में और भी कई बड़े राज खुल सकते हैं।




यह भी पढ़ें-  Banda Boat Accident: 50 लोगों से भरी नाव पलटी, तीन की मौत, 30 अभी भी लापता




Source


https://www.indiatimesnewstoday.com/news/terrorist-arrest-why-was-the-terrorist-arrested-from-saharanpur-trying-to-kill-nupur-sharma-29986/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने