Hyderabad News: हैदराबाद के एक होटल में लगी भीषण आग, 8 की मौत

Hyderabad News: हैदराबाद के एक होटल में लगी भीषण आग, 8 की मौत
Hyderabad News: हैदराबाद के होटल में आग लग गई जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। बताया जा रहा है की जब होटल में आग लगी उस वक़्त होटल में तकरीबन 25 लोग थे। होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

हैदराबाद के होटल में सोमवार रात 10 बजे आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। हैदराबाद कमिश्नर सीवी आनंद ने न्यूज एजेंसी एएनआई (News Agency ANI) को बताया कि फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) वक्त पर पहुंच गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) तेजी से चलाया गया, लेकिन धुआं काफी ज्यादा था और इस वजह से कुछ लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने बताया कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर रीचार्ज यूनिट थी। आग यहीं से फैली। आग ने पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं काफी ज्यादा भर गया था और दम घुटने से लोगों की जान चली गई।




यह भी पढ़ें-  द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन के बाद अगला उत्तराधिकारी कौन बनेगा?


रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त इमारत में 25 लोग थे। मौके पर मौजूद कई लोगों ने होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूद गए।




Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/hindi/hyderabad/hyderabad-news-a-massive-fire-broke-out-in-a-hotel-in-hyderabad-8-killed-30369/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने