
Maunda Ramleela Mahotsav: लखनऊ में ख्याति प्राप्त मोहान रोड स्थित मौंदा गांव की मैदानी रामलीला इस बार काफी जोरदार ढंग से प्रदर्शित किए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है दि मौदा ड्रामेटिक क्लब (The Mouda Dramatic Club) की ओर से रामलीला महोत्सव के कार्यक्रमों को घोषित कर दिया गया है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम की लीलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा इसके अलावा रावण वध 5 अक्टूबर को मैदान में दर्शाया जाएगा।
2021 में मनाए गए महोत्सव की कुछ तस्वीरें

यहां रामलीला समिति कार्यालय दि मौदा ड्रामेटिक क्लब द्वारा बताया गया की हर वर्ष की तरह इस बार भी राम लीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
यह जानकारी देते हुए आयोजकों ने आगे बताया इस बार अन्य परंपरागत कार्यक्रमों के साथ-साथ बनवासी राम की कुटिया पंचवटी तथा रावण का दरबार विशेष रूप से दर्शनीय होंगे। यहां पंचक लग्न में रावण वध होने की परंपरा के कारण 5 अक्टूबर 2022 को पंचक लग्न में रावण का वध देर शाम दर्शाया जाएगा।
॥ संपूर्ण कार्यक्रम जानकारी ॥
01-10-22- शनिवार रात्रि 10 बजे धनुष यज्ञ (दि मौदा ड्रामेटिक क्लब द्वारा) 02-10-22- रविवार सायं 4 बजे से बारात श्री रामचन्द्र जी 8 बजे रात्रि से रामवन गमन
रात्रि 10 बजे से (दि मौदा ड्रामेटिक क्लब द्वारा) अंधी दुनिया, औरत औरत की दुश्मन 03-10-22 सोमवार रात्रि 8 बजे से सीताहरण, रात्रि 10 बजे से रहस व संगीत अकील म्यूजिक पार्टी चाँदन पिकनिक स्पाट रोड, लखनऊ द्वारा
04-10-22- मंगलवार रात्रि 8 बजे से बालिवध व लंका दहन
रात्रि 10 बजे से रहस व संगीत अकील म्यूजिक पार्टी चाँदन पिकनिक स्पाट रोड़ लखनऊ 05-10-22- बुधवार सायं 6 बजे से रावण वध रात्रि 10 बजे से रहस व संगीत
6-10-22- गुरुवार रात्रि 8 बजे से भरत मिलाप व राजतिलक, रात्रि 10 बजे से रहस व संगीत
स्थान : मोहन रोड स्थित टीएस मिश्रा रोड ग्राम व पोस्ट-मौंदा, लखनऊ
यह भी पढ़ें- MP Project Cheetah Live: 11 घंटे की यात्रा करके विमान चीतों को लेकर ग्वालियर पहुंचा
https://www.indiatimesnewstoday.com/hindi/maunda-ramleela-mahotsav-this-time-the-preparations-for-displaying-ramlila-on-the-ground-of-maunda-village-which-has-been-famous-all-over-lucknow-for-90-years-started-from-1st-october-30414/