
Sonu sood in patna: बीते दिनों बिहार पहुंचे सोनू सूद (Sonu sood) के स्वागत के लिए लोगों की लम्बी लाइन लग गयी थी। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी दरिया दिली के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की सोनू सूद के स्वागत के लिए सैकड़ों लोगों ने एयरपोर्ट पर आंखे जमा रखी थीं।
एक्टर सोनू सूद एक समाजसेवी के रूप में अपने फंस के दिलों में राज करते हैं। बिहार पहुंचे सोनू सूद (Sonu sood in patna) ने बापू सभागार में किए गए फैशन शो में शिरकत की। जानकरी के मुताबिक सोनू सूद जैसे ही पटना एयरपोर्ट पर उतरे उन्होंने ने तुरंत तीती चोखा खाया।

लोगों का आरोप है की यह प्रोग्राम मनीष कश्यप की देख रेख में हुआ था जिसमें टिकटॉक स्टार आदर्श आनंद को बुलाया गया था लेकिन। आदर्श आनंद को वहां न पा कर फैंस काफी गुस्से में दिखे। एक वीडियो में आदर्श आनंद ने बताया है की उनको सोनू सूद के स्वागत समारोह में मनीष कश्यप द्वारा बुलाया गया था लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो मनीष कश्यप द्वारा फ़ोन नहीं उठाया गया। स्थानीय पत्रकारों की मानें तो उनसे पैसे लेकर सभागार में जाने की अनुमति दी गयी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें की सोनू सूद के प्रोग्राम में एंट्री टिकट 1199 रूपये की थी जिसमें जिक्र किया गया था की आदर्श आनंद को भी बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Sardar Sarovar Project: हर प्रभावित परिवार को मिलेंगे 60 लाख रुपये
https://www.indiatimesnewstoday.com/hindi-news/patna/allegation-adarsh-anand-was-called-in-sonu-soods-program-but-then-manish-kashyap-did-not-pick-up-the-phone-30464/