Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर एक बजे घोषित किया जाएगा।

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर एक बजे घोषित किया जाएगा।
Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर एक बजे घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इसके लिए आज बुधवार को रिजल्ट की डेट और समय की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा कल दिनांक - 31-03-2022 को दोपहर बाद 01:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।

बिहार बोर्ड रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2022) की डेट और समय घोषित होने के साथ ही राज्य  के करीब 16 लाख छात्रों छात्रों का इंतजार की अंतिम घड़ी आ गई है। गुरुवार को रिजल्ट जारी होने की पुष्टि होते ही कुछ छात्रों धड़कनें बढ़ने लगेंगी तो वहीं कुछ छात्र सुकून महसूस करेंगे। पिछले कई दिनों से रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना में छात्र लगातार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों को देख रहे थे।

Bihar Board 10th Result 2022






बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर घोषित किया जाएगा। बीएसईबी 10वीं रिजल्ट लाइवहिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकेंगे। रिजल्ट घोषित होने का अलर्ट सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभ्यर्थी livehindustan.com के नीचे दिए लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

टीवी के सुपरहिट सीरियल्स में आज रात आपको कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं – Entertainment News India

Source link
https://www.indiatimesnewstoday.com/bihar-board-10th-result-2022-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-10%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने