
Imran khan news: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने देश के नाम अपने संबोधन कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया है। सूत्रों का कहना है कि सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से मुलाकात के बाद इमरान ने यह फैसला लिया। अब सूत्रों का कहना है कि इमरान खान बिना संबोधन के ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
पाकिस्तान में अपनी सरकार बचाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे वजीर-ए-आजम इमरान खान ने एक बार फिर यू टर्न लिया। उन्होंने देश के नाम अपना संबोधन फिलहाल टाल दिया है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि दोपहर के वक्त सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा और आईएसआई डीजी ने इमरान के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात के तुरंत बाद ऐसी खबर सामने आई है कि इमरान खान अब देश के नाम संबोधन नहीं करेंगे। अब संभावना जताई जा रही है कि इमरान खान बिना संबोधन के ही अपने पद को छोड़ सकते हैं।
इससे पहले दोपहर इमरान खान सरकार के साथ गठबंधन पार्टी MQM के दो नेताओं ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। MQM पार्टी ने भी विपक्षी दलों के साथ इमरान की सरकार गिराने का मन बना लिया है। MQM के पार्टी बदलने के साथ ही इमरान सरकार संसद में अल्पमत में आ गई है। विपक्षी दल पीपीपी के नेता बिलावल भुट्टो ने दावा किया कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई अब अल्पमत में आ गई है और ऐसे में उसे सरकार में रहने का हक नहीं है।
यह भी पढ़े- Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर एक बजे घोषित किया जाएगा।
Source link
https://www.indiatimesnewstoday.com/imran-khan-news/