IndiaTimes: ट्राली के नीचे दबकर एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है

IndiaTimes: ट्राली के नीचे दबकर एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है
IndiaTimes: रायबरेली में ईंटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार की वजह से अचानक पलट गई। ट्राली के नीचे दबकर एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है।

रायबरेली में ईंटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार की वजह से अचानक पलट गई। ट्राली के नीचे दबकर एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरबख्शगंज भेजा। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




हादसा गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के चदाई रघुनाथपुर गांव मे हुआ है। शनिवार को कच्ची ईंट से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली भट्ठे की ओर जा रही थी। रफ्तार ज्यादा हाेने की वजह से ट्रैक्टर ट्राली अचानक से खाई में पलट गई। इससे ट्राली में सवार सुरेंद्र (18) सहित तीन मजदूर दब गए।




दो को जिला अस्पताल रेफर किया




चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने ट्राली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक सुरेंद्र की मौत हो गई। सुरेंद्र लालगंज थाना क्षेत्र के भिरापुर गांव का रहने वाला था। वह आर्यभट्टा में मजदूरी का काम करता था। वहीं हादसे में घायल दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर किया गया है।



रफ्तार ज्यादा हाेने की वजह से ट्रैक्टर ट्राली अचानक से खाई में पलट गई।


रफ्तार ज्यादा हाेने की वजह से ट्रैक्टर ट्राली अचानक से खाई में पलट गई।


ग्रामीणों में आक्रोश




हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि ज्ञान लाला के भट्ठा दिन भर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली दौड़ते रहते हैं। वहीं, थाना प्रभारी गुरबख्शगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




 


खबरें और भी हैं...

संभल में योगी सरकार बनने से मुस्लिम समुदाय खुश।


Source link
https://www.indiatimesnewstoday.com/indiatimes-one-died-after-being-crushed-under-the-trolley-while-the-condition-of-two-is-critical/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने