पत्रिका में छपी खबर के मुताबिक राजधानी जयपुर (Jaipur) समेत पूरे देश में नींबू (Lemon) की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. नींबू जो पिछले महीने बढ़कर 250-300 रुपये हो गया और जिसकी कीमत पिछले हफ्ते तक 150 रुपये प्रति किलो थी, अब राजस्थान के सबसे बड़े थोक बाजार मुहाना में 60-80 रुपये प्रति किलो की कीमत है। जी हां, आपने सही पढ़ा, अब पिछले 2 से 3 दिनों में नींबू (Lemon) की कीमत 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक गिर गई है। Photo- Patrikaमद्रास, महाराष्ट्र और गुजरात से आवक
जयपुर फल व सब्ज़ी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष राहुल तवंर ने पत्रिका को बताया कि मुहाना मंडी में अब नींबू आवक बढ़ गई है। जिस नींबू की आवक एक समय 40 से 50 टन रोजाना रह गई थी, उसी नींबू की आवक अब 150 से 160 टन प्रति दिन तक हो रही है।
तंवर ने बताया कि महाराष्ट्र के अकोला, श्री कोंडा के साथ अब गुजरात व मद्रास से नींबू आना शुरू हो गया है। तंवर ने बताया कि अब लगातार नींबू के दामों में गिरावट शुरू हो जायेगी और ईद के बाद से ही नींबू दाम पूरी तरह से सामान्य हो जाएंगे। तंवर ने बताया कि मुहाना मंडी की तरह पूरे देश में नींबू की आवक बढ़ते दिख रही है। इस तरह नींबू के दाम कम होने से प्रचंड गर्मी में नींबू-शिकंजी से गला तर करने को तरस रही आम जनता को अब काफ़ी राहत मिलेगी। तंवर ने बताया कि आगामी 15 से 20 दिन बाद मध्यप्रदेश के रतलाम से नींबू की आवक शुरू हो जाएगी, इससे दामों में और कमी आएगी।
https://www.indiatimesnewstoday.com/business/once-again-lemon-has-changed-its-attitude-see-todays-or-at-what-price-lemon-is-being-sold-28914/