Weather Update : लू और गर्मी का प्रकोप जारी ऑरेंज अलर्ट पर देश के कई हिस्से

Weather Update : अप्रैल (April) के जाते जाते देश के कई हिस्सों में उमस गर्मी और लू ने लोगों को परेशान कर के रखा हुआ है। हर साल गर्मी का प्रकोप बढ़ता हुआ देखने को मिल रहा है जिसका एक कारण है वह है पेड़ काटना। हाल ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में यही तेजी बरकरार रही तो भारत के कुछ हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अप्रैल के जाते जाते लोगों का सुबह 8 बजे से ही उठ कर बहार निकलना एक चिनौती हो गया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी की का प्रकोप ऐसे ही जारी रहेगा, जबकि भारत के पूर्व में अगले तीन दिनों तक लू चलेगी। इतना ही नहीं, अगले दो दिनों में अधिकांश उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।अगले चार दिनों में, मौसम विज्ञानियों ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में आईएमडी के खिलाफ ऑरेंज चेतावनी जारी की। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम में तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। साथ ही अगले पांच दिनों में लू तेज हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया  है की गर्मी का प्रकोप आए दिन ऐसे ही बढ़ता रहेगा।यह भी पढ़ें-  PM Kisan Mandhan Yojana : अब किसानों को मिलेगी हर महीने 3000 हजार की पेंशनSource
https://www.indiatimesnewstoday.com/hindi/weather-update-many-parts-of-the-country-on-orange-alert-due-to-heat-wave-and-heat-wave-28911/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने