महोबा से सामने आई शर्मनाक घटना बेटी पैदा होने पर पति सहित ससुरालवालों ने लात घूसों से पीटा वीडियो वायरल

महोबा से सामने आई शर्मनाक घटना बेटी पैदा होने पर पति सहित ससुरालवालों ने लात घूसों से पीटा वीडियो वायरल
महोबा :  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा जिले (Mahoba District) में एक महिला को बेटा नहीं जनने की सजा दी गई है. उसके पति और ससुराल वालों ने दो बेटियों को जन्म देने के आरोप में महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि पीड़ित महिला को उसके ससुराल की दो महिलाएं घर के आगे बीच रास्ते में लात-घूंसों से पीट रही है. इस दौरान दोनों महिलाएं उसे गाली दे रही हैं और रोने से मना कर रही है.

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों महिलाएं पीड़िता पर कभी मुक्के से तो कभी लात से प्रहार करतीं. कभी उसके बाल पकड़कर खींचती. महिला ने आरोप लगाया है कि दो बेटियां होने के कारण उसके पति और ससुराल वाले उसे बार-बार मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे. वे लोग एक बेटा चाहते थे.

महिला ने कहा, "मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे बेटा नहीं होने के लिए प्रताड़ित किया. जब मैंने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो उनका उत्पीड़न बढ़ गया." महिला ने अपने ससुराल वालों पर कई बार भूखा रखने का आरोप लगाया है, जिसके बाद वह मजदूरी का काम करने लगी.

पुलिस ने कहा है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और केस की छानबीन की जा रही है. महोबा की पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कहा, "पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमने प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी."

यह भी पढ़ें-  Hijab Row: हिजाब पहनकर कालेज पहुंचना छात्रा को पड़ा भारी, 6 छात्राओं को निलंबित

Source 
https://www.indiatimesnewstoday.com/latest-update/uttar-pradesh/shameful-the-in-laws-including-the-husband-beat-up-with-kicks-and-bribes-on-the-birth-of-a-daughter-the-video-went-viral/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने