Fatehganj News: लखनऊ के मोहान रोड स्थित फतेहगंज से मोटरसाईकल चोरी, लखनऊ में बाइक चोरी का सिलसिला दिन व दिन बढ़ता जा रहा

Fatehganj News: लखनऊ के मोहान रोड स्थित फतेहगंज से मोटरसाईकल चोरी, लखनऊ में बाइक चोरी का सिलसिला दिन व दिन बढ़ता जा रहा
Fatehganj News: लखनऊ में बाइक चोरी का सिलसिला दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। बाइक चोरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस भी अपने हथकंडे अपना रही है लेकिन शातिर हर बार अपनी चालाकी से बाइक लेकर छू मंतर हो जाते हैं।

वहीं एक मामला कल शाम तक़रीबन 07:30 बजे लखनऊ के मोहन रोड स्थित फतेहगंज से आया है सेंट्रल बैंक एटीएम के पास से (UP35 AW0160) साइन बाइक चोरी हो गई जानकारी के मुताबिक बाइक फतेहगंज के रहने वाले विनोद शर्मा की है। बाइक उनके घर के सामने से चोरी हो गई। सेंट्रल बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीव कैमरा खंगालने पर पता चला की अपाचे सवार दो चोर बाइक का लॉक तोड़ कर फुर्र हो गए। सीसीटीवी का कैमरा खंगालने पर वीडियो साफ़ न होने के कारण बाइक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।

कल शाम चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट पारा थाने में दर्ज की गई जहाँ पर जाँच के बाद पता चला की बाइक मोहान रोड पर हरदोइया मोड़ के पास एसएफ पैलेस के पास खड़ी पाई गई है। बाइक चोरों की जानकारी पुलिस को अभी तक पता नहीं चल पाई है।

लखनऊ में आए दिन वाहन चोरियों की बारदात बढ़ती जा रही है। जिसमें पुलिस प्रशासन की कहीं न कहीं सुस्ती भी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें-  Lawrence Bishnoi ने Sidhu Moose Wala के साथ दुश्मनी की बात मानी, बिश्नोई जांच में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा

 

 
https://www.indiatimesnewstoday.com/latest-update/fatehganj-news-motorcycle-theft-from-fatehganj-located-on-mohan-road-lucknow-the-cycle-of-bike-theft-is-increasing-day-by-day-in-lucknow-29518/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने