Prophet Mohammad row: नूपुर शर्मा के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट करने वाला यूट्यूबर फैसल वानी कश्मीर से गिरफ्तार

Prophet Mohammad row: नूपुर शर्मा के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट करने वाला यूट्यूबर फैसल वानी कश्मीर से गिरफ्तार
Prophet Mohammad row: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट करने वाले कश्मीरी यूट्यूबर फैसल वानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फैसल ने YouTube पर नूपुर शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आरोपी फैसल के खिलाफ श्रीनगर के सफा कदल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Prophet Mohammad row: कश्मीरी यूट्यूबर फैसल वानी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा के खिलाफ पोस्ट किया था विवादित VIDEO

नूपुर शर्मा के खिलाफ पोस्ट किया था विवादित वीडियो




कश्मीरी YouTuber ने डिजिटल रूप से बनाए गए एक ग्राफिक वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किया था. जिसमें उसे निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पुतले का सिर कलम करते हुए दिखाया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को उसने नया वीडियो जारी कर माफी मांगी है. YouTuber फैसल वानी ने आज अपने चैनल पर पोस्ट किए गए माफी वीडियो में कहा कि कल मैंने नूपुर शर्मा के बारे में एक वीएफएक्स वीडियो बनाया, जो पूरे भारत में वायरल हो गया. मेरे जैसा एक निर्दोष व्यक्ति विवाद में फंस गया.


https://twitter.com/ANI/status/1535480050031550464?ref_src=twsrctfw


मागंनी पड़ी माफी


अपने माफीनामे के वीडियो में वानी ने कहा कि उसका अन्य धर्मों की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था. YouTuber ने आगे स्पष्ट किया कि उसने नूपुर शर्मा के खिलाफ अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया विवादित वीडियो हटा दिया है. अपने माफीनामे में वानी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप मेरे दूसरे वीडियो की तरह इस वीडियो को भी वायरल कर देंगे. इस तरह सभी को पता चल जाएगा कि मुझे अपने किए के लिए खेद है.


भाजपा नूपुर शर्मा को कर चुकी है निलंबित


बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी के चलते इस महीने की शुरुआत में बीजेपी ने नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था. वहीं, दिल्ली बीजेपी मीडिया यूनिट के प्रमुख नवीन जिंदल को  निष्कासित कर दिया गया था. पैगंबर मुहम्मद पर बयान को लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड के रांची और पश्चिम बंगाल के हावड़ा और कोलकाता के कई शहरों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला है.


कई राज्यों में नूपुर शर्मा के खिलाफ FIR


शर्मा और जिंदल द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद, कई खाड़ी देशों ने सार्वजनिक माफी की मांग की और भारत में बने प्रोडक्ट के बहिष्कार का आह्वान किया. नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई एफआईआर भी दर्ज की गई हैं.

यह भी पढ़ें-  Sidhu Moose Wala Murder: Interpol ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया है।

News Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/india-news/prophet-mohammad-row-youtuber-faisal-wani-arrested-from-kashmir-for-posting-controversial-video-against-nupur-sharma-29615/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने