Sidhu Moose Wala Murder: Interpol ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया है।

Sidhu Moose Wala Murder: Interpol ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया है।

Sidhu Moose Wala Murder: Interpol ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया है। गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के फिलहाल कनाडा (Goldy Brar in Canada) में होने की बात कही जा रही है। इंटरपोल ने गैंगस्टर से आतंकी बने बब्बर खालसा के हरविंदर सिंह रिंदा के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। रिंदा मोहाली आतंकी हमले, लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स अटैक समेत पंजाब और नार्थ इंडिया के कई आतंकी हमलों में वॉन्टेड है।



Sidhu Moose Wala Murder, Sidhu Moose Wala, Goldy Brar, Goldy Brar Interpol- India TV Hindi

HIGHLIGHTS



- बताया जा रहा है कि सतिंदरजीत उर्फ गोल्डी बराड़ फिलहाल कनाडा में है।


- हरविंदर रिंदा के खिलाफ भारत में कई आतंकी हमलों का आरोप है।


- बराड़ की तलाश हत्या, आपराधिक षड्यंत्र समेत कई मामलों में चल रही है।

नोटिस में दिए गए हैं ये डीटेल्स (Sidhu Moose Wala Murder)




इंटरपोल द्वारा जारी नोटिस में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की उम्र 28 वर्ष और हरविंदर सिंह रिंदा की उम्र 32 वर्ष बताई गई है। इसमें बराड़ का कद 1.75 मीटर और वजन 100 किग्रा जबकि रिंदा का कद 1.7 मीटर और वजन 70 किग्रा बताया गया है। नोटिस के मुताबिक, बराड़ के ऊपर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, अवैध हथियारों की सप्लाई और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। वहीं, हरविंदर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत मामलों की एक लंबी फेहरिश्त है। इन दोनों ही आरोपियों के बारे में कहा गया है कि दोनों को हिंदी, इंग्लिश और पंजाबी आती है।


Sidhu Moose Wala Murder, Sidhu Moose Wala, Goldy Brar, Goldy Brar Interpol, Harwinder Singh Rinda




पंजाब पुलिस के दावे की CBI ने खोली पोल


इससे पहले पंजाब पुलिस के दावे की उस समय फजीहत हो गई थी जब CBI ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक दिन बाद 30 मई को गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध प्राप्त हुआ था। पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। पंजाब पुलिस ने बुधवार को दावा किया था कि उसने मूसेवाला की हत्या से 10 दिन पहले गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद CBI ने अपना पक्ष रखा।

’30 मई को मिला था पंजाब पुलिस का ईमेल’


CBI ने कहा कि उसे 30 मई को दोपहर 12:25 बजे ईमेल के जरिए पंजाब पुलिस के इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की ओर से एक अनुरोध मिला था। ईमेल के साथ 19 मई की तारीख वाली एक चिट्ठी को भी अटैच किया गया था, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा फरीदकोट के नगर थाने में बराड़ पर दर्ज 2 FIR के आधार पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया था। सीबीआई ने कहा, ‘मौजूदा मामले में, पंजाब पुलिस की ओर से सतींद्रजीत सिंह उर्फ गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के प्रस्ताव की ‘हार्ड कॉपी’ सीबीआई, नयी दिल्ली को 30 मई 2022 को प्राप्त हुई थी।’

यह भी पढ़ें-  Delhi Jama Masjid Protest : जुमे की नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

News Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/crime-2/sidhu-moose-wala-murder-interpol-has-issued-a-red-corner-notice-against-satinderjit-singh-alias-goldy-brar-29611/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने