
Azamgarh News: यूपी एटीएस (UP ATS) की टीम ने आजमगढ़ (Azamgarh) से आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम सबाऊद्दीन आजमी (sabuddin azmi) है। इससे पूछताछ में पता चला है कि ये आतंकी स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के मौके पर धमाका करने की योजना बना रहा था।
लगातार पूंछताछ जारी
आजमगढ़ से मिली खबर (Azamgarh News) के अनुसार सबाउद्दीन मौजूदा समय में ओवैसी की पार्टी आईएमआईएम का भी सक्रिय सदस्य है। एटीएस की टीम सबाउद्दीन को मुख्यालय लाकर पूछताछ कर रही है।
अब तक की पूछताछ और उसके मोबाइल का डेटा खंगालने पर पता चला है कि सबाउद्दीन आतंकी और जेहाद करने के संबंध में युवाओं का ब्रेनवॉश करने के लिए आईएसआईएस द्वारा तैयार किए गए टेलीग्राम चैनल अल स्वायर मीडिया से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन कब है, रक्षाबंधन के लिए इस बार 11 और 12 अगस्त की दो तारीखें, आखिर किस दिन मनाएं रक्षाबंधन
Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/news/azamgarh-news-isis-terrorist-sabauddin-a-member-of-owaisis-party-was-in-the-process-of-carrying-out-the-big-blast-on-august-15-29945/