Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन कब है, रक्षाबंधन के लिए इस बार 11 और 12 अगस्त की दो तारीखें, आखिर किस दिन मनाएं रक्षाबंधन

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन कब है, रक्षाबंधन के लिए इस बार 11 और 12 अगस्त की दो तारीखें, आखिर किस दिन मनाएं रक्षाबंधन
Raksha Bandhan 2022: भारत में जब कोई त्यौहार अत है तो पंचांग द्वारा लोग इस सोच में पद जाते हैं की आखिर त्यौहार किस तारिख को मनाया जाए हर त्यौहार की तरह भारत में इस बार भाई बहनों के त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर भी लोगो के दिमाग में कई सवाल उठा रहे हैं। भारत में इस बार रक्षाबंधन की दो तारीखों को लेकर लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आज हम आपको बताएंगे की आप किस तारिख को रक्षाबंधन मनाएंगे।

अगर बात करें देश के बड़े विद्वानों की और ज्योतिषों की तो सावन पूर्णिमा तिथि और भद्रारहित काल पर हर वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। तो इस बार भी इस दिन ही शुभ मुहूर्त बन रहा है विद्वानों का कहना है की 11 अगस्त रक्षाबंधन के लिए सुबह तारीख है।


Raksha Bandhan 2022 11 अगस्त को पूरे दिन रहेगी भद्रा


शास्त्रों के अनुसार दिन का कुछ समय शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसमें भद्राकाल और राहुकाल प्रमुख होता है। इस बार 11 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि और श्रावण नक्षत्र के साथ पूरे दिन भद्राकाल रहेगा। 11 अगस्त को भद्रा का अशुभ समय रात 08 बजकर 53 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। 


 

11 अगस्त को धरती पर नहीं रहेगी भद्रा


वैसे तो 11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के लगने के साथ ही भद्रा शुरू हो जाएगी, लेकिन भद्रा का वास पाताल लोक में रहेगा। मुहूर्त शास्त्र चिंतामणि के अनुसार जब भद्रा का वास पृथ्वीलोक पर होता है तो इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन यही भद्रा जब पाताललोक में निवास करे तो इसका असर पृथ्वी वासियों के ऊपर नहीं होता है। भद्रा जिस लोक में निवास करती हैं उसका असर उसी लोक में रहता है। ऐसे में 11 अगस्त को भद्रा का निवास पृथ्वी पर नहीं है इसलिए रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  हरदोई का इतिहास, ‘हरदोई बाबा’ का चौंकाने वाला इतिहास, क्यों इतिहास के पन्नो में है हरदोई का नाम

Source
https://www.indiatimesnewstoday.com/hindi-news/raksha-bandhan-2022-when-is-raksha-bandhan-this-time-for-raksha-bandhan-two-dates-of-11-and-12-august-on-which-day-should-we-celebrate-raksha-bandhan-29938/

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने